2018 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी वरजीत वालीआ ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर का पद संभाला

2018 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी वरजीत वालीआ ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर का पद संभाला

-मुख्यमंत्री की हिदायतों मुताबिक सरकारी फ्लैगशिप स्कीमों का लाभ लोगों तक पहुंचाना मुख्य तरजीह-वरजीत वालीआ

पटियाला, 22 (Shavinder kaur News Room) 2018 बैच के युवा आई.ए.एस. अधिकारी वरजीत वालीआ ने आज पटियाला के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में अपना पद संभाल लिया है। उन्होंने डॉ. प्रीति यादव की जगह यह पद संभाला है, जिनकी बदली एम.डी. मार्कफेड के रूप में होई है।वरजीत वालीआ ने पद संभालने उपरांत कहा कि उनकी यह मुख्य तरजीह रहेगी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की हिदायतों मुताबिक जिले में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से गति प्रदान की जाए और पंजाब सरकार की सारी फ्लैगशिप स्कीमों का लाभ लोगों के लिए ज़मीनी स्तर तक पहुंचाया जाए। वरजीत वालीआ ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब सरकार की ओर से नशा मुक्त पंजाब और रंगला पंजाब सृजन के सपने को साकार करने समेत स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में और सुधार करना तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ घर-घर तक पहुंचाना भी उनकी तरजीहों में शामिल है।
जिक्रयोग्य है कि 2018 बैच के युवा आई.ए.एस. अधिकारी वरजीत वालीआ आई.आई.टी. दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। इससे पहले रूपनगर में डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवाएं निभा रहे थे। इससे पहले वे मुख्य मंत्री के अतिरिक्त प्मुख सचिव, ए.डी.सी. संगरूर और एस.डी.एम. बरनाला के रूप में भी अपनी सेवाएं निभा चुके हैं। आज पद संभालने समय उनके साथ उनकी पत्नी और आई.आर.एस. अधिकारी तानिया बैंस तथा पुत्र वर्ताज वालीआ भी मौजूद थे। डी.सी. के रूप में अपना पद संभालने उपरांत वरजीत वालीआ ने गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब माथा टेका और मंदिर माता श्री काली देवी के दर्शन कर सरबत के भले की कामना की। पटियाला के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में पद संभाले जाने मौके एस.पी. वैभव चौधरी, ए.डी.सी दमनजीत सिंह मान, सिमरप्रीत कौर और डॉ. इस्मत विजे सिंह, एस.पी. पलविंदर सिंह चीमा, नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर दीपजोत कौर, एस.डी.एम. हरजोत कौर मावी, जिला माल अधिकारी अंकिता अग्रवाल समेत डी.सी. दफ्तर के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए डिप्टी कमिश्नर का फूलों के गुलदस्तों से भव्य स्वागत किया।

More From Author

Bangla Desh ruled out, Scotland replaced in WC T20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *