हिंदी फिल्म के मशहूर निर्माता देवेंद्र गोयल की पुण्यतिथि पर विशेष

हिंदी फिल्म के मशहूर निर्माता देवेंद्र गोयल की पुण्यतिथि पर विशेष

(Patiala 26th Feb – by Navneet Bansal with inputs from shri Arun Kumar Tayal, News Roomu Bureau) ” देवेन्द्र गोयल “(आज जिनकी पुण्य तिथि है। मृत्यु दिनांक 26 फरवरी 1979) फिल्म जगत के प्रतिष्ठित निर्माता,निर्देशक देवेन्द्र गोयल जी की आज 47 वी पुण्य तिथि है। आपका राजवंशी अग्रवाल परिवार में जन्म हुआ था व पैत्रक गांव मोरना जिला मेरठ रहा है।आपने मेरठ कालिज से अंग्रेजी विषय में स्नातक/ स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।आपकी कालेज के कार्यक्रमों में शेक्सपियर के नाटकों में निर्देशन/अभिनय की रुचि रही,यही रुचि आपको बंबई में फिल्म जगत में भाग्य आजमाने के लिए ले आई। आपने हिंदी में 17 सफल फिल्में और मराठी में एक फिल्म का निर्माण/निर्देशन किया।आपके फिल्मों की पटकथा में जहां सामाजिक,कुरीतियां, शोषण,गरीबी, भेदभाव को इंगित किया गया वहीं दूसरी ओर गीत व मधुर संगीत से संवारा।आपने फिल्म निर्माण की स्वतंत्र संस्था ” गोयल सिने कार्पोरेशन ” की स्थापना की। आपकी कुछ फिल्में “यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स” के बैनर तले भी प्रदर्शित हुई।
उनके द्वारा निर्मित/निर्देशित फिल्में…1,आंखे1950 2,अदा 1951, 3आस 1953, 4 अलबेली। 1955, 5 वचन 1955, 6 नरसी भगत, 1957, 7 एक साल 1957, 8 चिराग कहां रोशनी कहां 1957,9 रजिया सुल्तान 1961,10 प्यार का सागर 1961, 11 दूर कीआवाज 1964, 12 दस लाख 1966, 13 एक फूल दो माली 1969,14 धड़कन 1972,15 एक महल हो सपनों का 1975, 16 आदमी सड़क का 1977, 17 दो मुसाफिर 1978, 18 मराठी फिल्म दोस्त असावा तरअसा।
उनकी फिल्मों के कुछ लोकप्रिय गाने
1 चंदा मामा दूर के,पुए पकाये बूर के (फिल्म वचन) 2ओ बाबू,ओ जाने वाले बाबू एक पैसा दे दे ( वचन) 3 चल मेरे घोड़े टिक टिक टिक ( चिराग कहां रोशनी कहां ) 4 टिम टिम करते तारे,यह कहतें हैं तारे ( लोरी गीत फिल्म चिराग कहां रोशनी कहां) 5 मुझे प्यार की जिंदगी देने वाले ( फिल्म प्यार का सागर) 6 बड़ा बेदर्द जहां है यहां इंसाफ कहां है…(चिराग कहां रोशनी कहां) 7 वफा जिनसे की बेवफा हो गਏ ( प्यार का सागर ) 8 ढलती जाए रात,कह ले दिल की बात ( रजिया सुल्तान)9 हुस्न से चांद भी शर्माता है,(दूर की आवाज)
10 हैप्पी बर्थ डे टू यू, हम भी अगर बच्चे होते नाम हमारा होता ( दूर की आवाज, 11 मुकद्दर आजमाना चाहता हूंतुम्हें अपना बनाना चाहता हूं ( दूर की आवाज) 12 गरीबों की सुनो वो तुम्हारी सुनेगा,तुम एक पैसा दोगे वो दस लाख देगा (दस लाख) 13 आगरे का लाला अंग्रेजी दुल्हन लाया ( दस लाख) 14 आ,गले लग जा गले दिलरुबा (दस लाख) 15 अजब तेरी कारीगरी रे करतार ( दस लाख)16 तुझे सूरज कहूं या चंदा,तुझे दीप कहूं या तारा, मेरा नाम करेगा रोशन जग में मेरा राजकुमार (एक फूल दो माली )17 सैंया ले गई जिया तेरी पहली नजर (एक फूल दो माली ) 18 यह पर्दा हटा लो जरा मुखडा दिखा दो (एक फूल दो माली) 19ओ नन्हे से फरिश्ते तुझसे य कैसा नाता, कैसे यह दिल के रिश्ते,हैप्पी बर्थ डे टू यू (एक फूल दो माली ) 20 औलाद वालो फूलो फलो,भूखे गरीब की यही है दुआ ( एक फूल दो माली ) 21 चल चल रे नौजवान….पैरोडी ( एक फूल दो माली) 22 मैं तो चला जिधर चले रस्ता( धड़कन) 23 मेरे दोस्त तुझे तेरा मीत मुबारक (धड़कन) 24 दिल में किसी के प्यार का जलता हुआ दिया ( एक महल हो सपनों का )
25 देखा है जिंदगी को इतने करीब से,चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से (एक महल हो सपनों का)
26 बस्ती बस्ती नगरी नगरी कह दो गांव-गांव में,कल तक जो सर पर खडे थे आज पडे हैं,पांव में (आदमी सड़क का)

और अंत में शादी विवाह समारो बारातों में बजाए जाना वाला सदाबहार गीत,
आज मेरे यार की शादी है ( फिल्म आदमी सड़क का) बाद में फिल्म निर्माण/निर्देशन की परम्परा को उनके पुत्रों ज्योतिन और अजय गोयल ने जारी रखा।

ज्योतिन गोयल की फिल्में 1 तेरी मांग सितारों से भर दूं 1982, 2 इनाम दस हजार 1987, 3 जहरीले 1987, 4 सफारी..1990, 5 हम हैं राही कार के 2013,
अजय गोयल की फिल्में
1 जनम जनम 1988, 2 रिश्ता कागज का 1983,
3 सी. आई. डी 1990,
उनकी पुत्री विनीता गोयल ने अपने भाई की फिल्म जनम जनम में बतौर हीरोइन का रोल प्ले किया है। बहुत सारी अन्य फिल्मों में एक्स्ट्रा कलाकार के रूप में अभिनय किया है.! आज श्रद्धेय देवेन्द्र गोयल जी को उनकी पुण्य तिथि पर स्मरण करते हुए नवनीत बंसल , न्यूजरूम7 से🌹🙏🙏🍀🍀🙏🙏

More From Author

ਪੰਜਾਬ ਸਖੀ ਸ਼ਕਤੀ ਕਰਾਫ਼ਟ ਮੇਲੇ ‘ਚ ਸੈਲਫ਼ੀ ਪੁਆਇੰਟਾਂ ‘ਤੇ ਦਰਸ਼ਕ ਖਿਚਵਾ ਰਹੇ ਯਾਦਗਾਰੀ ਫੋਟੋਆਂ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *